कौशाम्बी, मार्च 12 -- मंझनपुर, संवाददाता दारानगर स्थित छोटी दरबार में संगीतमय श्रीराम कथा और सवा करोड़ सीताराम जाप कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हो गया। बुधवार को भव्य हवन व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह से शाम तक जय श्रीराम के उद्घघोष से यज्ञ स्थल गुंजायमान रहा। श्रीरामकथा का आयोजन भक्तों को श्री राम के आदर्शों से जीवन को प्रेरित करने के लिए किया गया था। जबकि सवा करोड़ सीताराम जाप का उद्देश्य राम के नाम का उच्चारण कर पुण्य प्राप्ति और समाज में सद्भावना का संचार करना था। हवन के दौरान आहुतियां दी गईं, जिससे वातावरण शुद्ध हुआ और भक्तों की आस्था और विश्वास मजबूत हुआ। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग भोजन प्रसाद के लिए एकत्रित हुए। इस आयोजन ने न क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.