साहिबगंज, फरवरी 24 -- बरहेट । प्रखंड के गोपलाडीह में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ सोमवार को हुआ। मौके पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाला गया। मौके पर कथावाचक संजय कृष्ण ,समिति के अध्यक्ष लालजी साह, दिनेश साह,तारेश साह, राजेंद्र साह, धनंजय साह, कुंदन साह, पिंकू साह,विकास साह, रामनाथ साह की उपस्थिति में भागवत कथा स्थल शिव मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। गोपलाडीह गांव का भ्रमण करते हुए गुमानी नदी तट पर पहुंचकर कलश शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने कलश में जल लेकर पुन: भागवत कथा स्थल पहुंचा। मौके पर भक्ति गीतों के साथ श्रद्धालु झूमते गाते रहे। आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि गोपलाडीह गांव में भागवत कथा का आयोजन वृंदावन के संजय कृष्ण की ओर से भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से 6:00 बजे तक होगा। भागवत कथा 23 फरवरी ...