शामली, फरवरी 19 -- आर्य समाज मंदिर में आयोजित चतुर्थ वेद पारायण महायज्ञ एवं संगीतमय वैदिक रामकथा के द्वितीय दिवस पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया गया। वातावरण वेदमंत्रों की पवित्र ध्वनि से गुंजायमान हो उठा। महायज्ञ के मुख्य यजमान अमन रुहेला, अंकित जिंदल, कमल सिंघल व सूरज रुहेला सपत्नीक उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने भी यज्ञ में आहुति देकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में विद्वान पंडित विजय शास्त्री द्वारा विधि-विधानपूर्वक हवन संपन्न कराया गया। वहीं, संदीप गिल ने संगीतमय भजन एवं वैदिक उपदेश प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार एवं राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर अजीत चौहान, कुलदीप सिंघल, सोनू बंसल, रोशन लाल, राजीव प्रधानाचार्य, गौरव सिंघल, सुनील, संजय राजवंशी, विजेंद्र आर्य, दीपक, प्रवी...