मुजफ्फरपुर, नवम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिकंदरपुर श्रीराणी सती मंदिर में गुरुवार को मंगसीर बदी नवमी महोत्सव मनाया गया। महोत्सव का उद्घाटन ट्रस्ट बोर्ड अध्यक्ष श्याम सुन्दर भीमसेरिया, किरण केजरीवाल, सुधा देवी तुलस्यान, शशि तुलस्यान, मारवाड़ी संस्कृति शाखा की पूजा केजरीवाल, नीतू बंका, सुनीता तुलस्यान ने संयुक्त रूप से किया। मीडिया प्रभारी आलोक केजरीवाल ने बताया कि यह दिवस दादी के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम सुबह छह बजे मंगला आरती से शुरू हुआ। इसके बाद जात पाटा का आयोजन किया गया। दोपहर एक बजे से संगीतमय मंगलपाठ का आयोजन हुआ। भागलपुर के राहुल सोनी ने मंगलपाठ कराया। दादी जी को छप्पन भोग लगाया गया। दीप शृंगार, फूलोम का शृंगार किया गया। शाम में संध्या आरती की गई। शात सात बजे से भजन कीर्तन किया गया। अंत म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.