गिरडीह, फरवरी 9 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के पटना पंचायत के श्रीरामपुर शिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 1008 महायज्ञ शिव प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन सोमवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही यज्ञ मंडप में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन-अर्चना की गई। पूजन के उपरांत सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से माहौल गूंजता रहा। यज्ञाचार्यों द्वारा लगातार वैदिक मंत्रों के उच्चारण से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि आती है। दोपहर बाद आयोजित कथा कार्यक्रम में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.