पटना, फरवरी 1 -- राज्य कला एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में रविवार को बिहार राज्य फिल्म वित्त निगम लिमिटेड व बिहार संग्रहालय के सहयोग से संग्रहालय में 'म्यूजिकल क्विज' कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बच्चों से संगीतकार रवि के जन्मशताब्दी पर उनके जीवन व संगीत के सफर से संबंधित सवाल किए गए। बच्चों को चार समूह ए, बी, सी व डी में बांटकर प्रतियोगिता कराया गया। पांच राउंड के इस म्यूजिकल क्विज में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। टीम बी विजेता रही, जिसे लेखक मानेक प्रेमचंद, रेरा अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने संगीतकार रवि के जीवन पर आधारित अपनी पुस्तक 'सोलफुली योर्स' देकर सम्मानित किया। संचालन गायक डॉ. मुकुंद जगन्नाथ ने किया। मौके पर रेरा अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, प्रो. कमल मल्होत्रा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.