मिर्जापुर, मई 28 -- मिर्जापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ एवं संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार से नगर के मुसफ्फरगंज स्थित एसएन पब्लिक स्कूल के सभागार में कथक नृत्य की थिरकन एवं मधुर संगीत के धुनों के बीच उत्सवी माहौल में 21 दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथ पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोहनलाल श्रीमाली एवं संस्कार भारती अध्यक्ष पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव, संस्था के प्रांत अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद अवस्थी ने नटराज के चित्रर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुरू कराया। मुख्य अतिथि ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व की परिपूर्णता के लिए उसके जीवन में साहित्य संगीत एवं कला का होना अनिवार्य है। इसके अभाव में व्यक्ति संवेदन शून्य होता है। पद्मश्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.