प्रयागराज, फरवरी 19 -- महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ क्षेत्र में श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है। बुधवार सुबह भी श्रद्धालुओं का हुजूम मेला क्षेत्र में उमड़ा। सुबह आठ बजे तक 30 लाख 94 हजार आस्थावानों ने संगम में पुण्य की डुबकी लगा ली थी। जबकि 10 बजे तक 49.02 लाख लोग संगम में स्नान कर चुके थे। अत्याधिक लोगों के आने के कारण शास्त्री ब्रिज, जीटी जवाहर चौराहे से लेकर बैरहना चौराहे तक सुबह ही जाम लग गया था। वाहनों की कतार को देखते हुए 17 नंबर पार्किंग से श्रद्धालुओं को रोका जाता और कुछ वाहन निकलने के बाद उन्हें छोड़ा जाता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.