प्रयागराज, नवम्बर 30 -- प्रयागराज, संवाददाता। सिंधी समाज के आराध्य संत साईं चांडूराम की अस्थियां रविवार को संगम में विसर्जित कर दी गईं। ब्रह्मलीन संत का अस्थि कलश लेकर छह राज्यों का भ्रमण करते स्मृति यात्रा रविवार को झूलेलाल नगर हिम्मतगंज स्थित संत बाबा आसूदाराम सत्संग भवन पहुंची। वहां पर लोगों ने संत को श्रद्धा-सुमन अर्पित किया उसके बाद यात्रा ने अरैल के लिए प्रस्थान किया। यात्रा बनर्जी चौराहा, खुल्दाबाद होते हुए डीएसए ग्राउंड स्थित साईं कंवरराम चौराहा पहुंची जहां बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। फूलों से सजा स्मृति वाहन डीएसए ग्राउंड से अरैल स्थित वीआईपी घाट पहुंचा। घाट पर लखनऊ शिव शांति संत आसूदाराम आश्रम के प्रमुख व संत के बेटे साईं मोहन लाल व साईं हरीश लाल ने विधिविधान से अस्थियों को संगम में प्रवाहित किया। गाजे-बाजे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.