प्रयागराज, मई 2 -- संगम घाट के यमुना पट्टी पर गुरुवार शाम स्नान करने गए बैरहना कीडगंज के दो किशोर गहरे पानी में समा गए। दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह 17 वर्षीय अजय कुमार का शव मिला, जबकि 16 वर्षीय रौनक का देर शाम तक पता नहीं चला। घटना की जानकारी होते ही दोनों के परिजनों में कोहराम मचा रहा। कीडगंज थाना क्षेत्र के बैरहना निवासी बुधराम का मझला बेटा अजय चुंगी स्थित कचौड़ी की दुकान पर काम करता था। वह गुरुवार की शाम अपने दोस्त बैरहना निवासी राजेश यादव के पुत्र रौनक के साथ संगम स्नान करने गया। देर रात तक दोनों घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने कीडगंज थाने में सूचना दी। दूसरे दिन शुक्रवार को दारागंज थाना क्षेत्र के संगम घाट पर अजय का शव उतराया मिला। वहीं घाट किनारे अजय और रौनक के कपड़े व चप्पल आदि मिले। शव मिलने की सूचना पर रोते-बिलखते परिजन पहुंच गए। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.