प्रयागराज, मई 3 -- संगम घाट पर स्नान करने के दौरान गुरुवार की रात डूबे दूसरे किशोर के शव को शनिवार को जल पुलिस व गोताखोरों ने छतनाग घाट के पास से बरामद किया। 15 वर्षीय रौनक आठवीं का छात्र था। कीडगंज थाना क्षेत्र के बैरहना निवासी बुधराम का बेटा अजय गुरुवार की शाम रौनक के साथ संगम स्नान करने के लिए गया था। दोनों रात भर नहीं लौटे तो परिवारवालों ने खोजबनी शुरू की। शुक्रवार की सुबह संगम में टीले के पास अजय का शव मिला था। लेकिन देर शाम तक रौनक का पता नहीं चल सका था। शनिवार को जल पुलिस व गोताखोरों ने खोजी अभियान चलाया। तभी छतानाग घाट की ओर रौनक का शव उतराया हुआ मिला। रौनक के पिता रमेश चन्द्र की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक दो बहनों में इकलौता बड़ा भाई था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.