प्रयागराज, फरवरी 24 -- सीएमपी डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों ने संगम क्षेत्र में स्वच्छता अभियान और रैली आयोजित की गई। प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे के मार्गदर्शन में माघ मेला क्षेत्र स्थित बड़े हनुमान मंदिर परिसर में सफाई की गई। साधु-संतों व तीर्थयात्रियों ने छात्रों के प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर विजय बहादुर, अनुपम कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...