प्रयागराज, मार्च 11 -- प्रयागराज। मौनी अमावस्या पर 28 जनवरी की रात मेला क्षेत्र में हुई भगदड़ की जांच को गठित न्यायिक आयोग की टीम ने मंगलवार सुबह ही संगम क्षेत्र का निरीक्षण किया। टीम के सदस्य संगम क्षेत्र पहुंचे और एक दिन पूर्व दर्ज कराए गए बयान के अनुसार यहां की स्थिति को देखा। कमेटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति हर्ष कुमार के साथ सदस्य रिटायर आईएएस डीके सिंह व रिटायर आईपीएस वीके गुप्ता भी पूरे समय रहे। इस दौरान परेड मैदान से लेकर संगम द्वार के करीब जहां पर हादसा हुआ था, वहां सदस्य पहुंचे। एक-एक स्थिति को देखा। इसके बाद सर्किट हाउस में अफसरों से बयान लेने का काम शुरू हुआ। इसके पूर्व सोमवार को दोपहर बाद सर्किट हाउस में मेला से जुड़े पुलिस के आला अफसरों से लेकर मौके पर मौजूद एक-एक जवान से सवाल किए। चर्चा रही कि टीम के सदस्यों ने जो सवाल पूछे उसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.