प्रयागराज, जनवरी 15 -- माघ मेला के द्वितीय स्नान पर्व मकर संक्रांति पर गुरुवार को सूरज की लालिमा से पहले ही आस्था की डुबकी लगनी शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं का स्नान पर्व पर माघ मेला में आने का क्रम दिनभर जारी रहा। श्रद्धालुओं की अपार भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड में रहा। संगम तट से लेकर मेला क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। भीड़ नियंत्रण, सुगम आवागमन और सुरक्षित स्नान को लेकर सभी प्वाइंट पर पुलिस बल की तैनाती रही। मेला क्षेत्र में नागरिक पुलिस, यातायात पुलिस, महिला पुलिसकर्मी, घुड़सवार पुलिस, पीएसी, अग्निशमन दल के साथ एटीएस के कमांडो तैनात रहे। श्रद्धालुओं को लगातार लाउडस्पीकर से सुरक्षित स्नान और निर्धारित मार्ग से ही आवागमन की अपील की जाती रही। संगम नोज समेत सभी प्रमुख स्नान घाटों पर जल पुलिस, पीएसी, ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.