प्रयागराज, जनवरी 2 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता महाकुम्भ के बाद हो रहे माघ मेला को सजाने के लिए लाखों कल्पवासी और संन्यासी शुक्रवार को संगम तट पर पहुंच गए। प्रशासनिक अफसरों का अनुमान जताया कि शुक्रवार को ही 12 से 15 लाख श्रद्धालु और कल्पवासी मेला क्षेत्र में पहुंच गए हैं, जो माघी पूर्णिमा तक यही रह कर कल्पवास करेंगे। कल्पवासियों के साथ ही संगम क्षेत्र में कई साधु संत भी पहुंच गए हैं, जो प्रमुख स्नान पर्वों पर पुण्य की डुबकी लगाएंगे और बड़े आयोजनों को संपन्न कराएंगे। पहले स्नान के एक दिन पहले शुक्रवार को प्रयागराज मेला प्राधिकरण के सभागार में मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने पत्रकारों से बातचीत में इस बार के मेले के हो रहे नए प्रयोगों के बारे में जानकारी दी। मंडलायुक्त ने बताया कि सुचारू यातायात प्रबंधन के साथ ही श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओ...