नोएडा, जनवरी 5 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। यूपी कबड्डी लीग के रोमांचक मुकाबले में सोमवार को संगम चैलेंजर्स ने कानपुर वॉरियर्स को 37-32 से हरा दिया। टॉप चार में जगह बनाने के लिए अब टीमों के लिए प्रत्येक मुकाबला अहम हो गया है। नोएडा इंडोर स्टेडियम में देर रात तक तीन अन्य मुकाबले भी खेले गए। संगम चैलेंजर्स ने कानपुर को हरा लगातार तीसरी जीत दर्ज की। टीम अब अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। मुकाबले की शुरुआत में कानपुर वॉरियर्स ने आक्रामक रुख अपनाया और शुरुआती दबाव बनाते हुए संगम को लगभग ऑल-आउट की स्थिति में पहुंचा दिया। बेहतर रक्षापंक्ति और नियंत्रित रेडिंग के जरिए संगम ने लगातार दबाव बनाए रखा। साथ ही हाफटाइम से पहले अपनी बढ़त को और मजबूत किया। यही लय दूसरे हाफ में भी जारी रही, जहां संगम ने शुरुआती बढ़त बनाते हुए कानपुर को ऑल-आउट कर ...