शामली, जनवरी 14 -- माघ मास मकर संक्रांति पर्व पर गंगा यमुना के संगम में आस्था की डूबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं को वापस लौटना पड़ा। गंदेवड़ा संगम घाट बिन पानी सूखा पड़ा रहा। जलालाबाद - गन्देवड़ा गंगा यमुना संगम घाट पर माघ मास मे मकर संक्रान्ति पर्व पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। जिसके चलते सुबह से ग्रामीण क्षेत्रो से श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचे थे। परन्तु पानी नही होने से उन्हे निराशा हाथ लगी । श्रद्धालुओ के लिए जलालाबाद क्षेत्र का गन्देवडा गंगा यमुना संगम अपनी आस्था के लिए बेहद उत्तम स्थान कुछ वर्षाे मे विकसित हुआ है परन्तु यहा पर पुल निर्माैण कार्य चलने के चलते गंग व यमुना नहर से पानी नही छोडा जा रहा है जिसके चलते मकर सक्रान्ति पर्व पर आस्था के साथ पहुचे श्रद्धालुओं को यहां पर पानी नही मिलने से निराश हाथ लगी । गंगा यमुना के संगम म...