शामली, जनवरी 29 -- माघ मास की मौनी अमावस्या पर गंगा यमुना संगम पर आस्था की डुबकी लगाने पहुचे श्रद्धालुओं को पर्याप्त पानी नहीं होने से बिना डुबकी लगाये केवल आचमन कर वापस लौटना पड़ा। जलालाबाद - गन्देवड़ा गंगा यमुना संगम घाट पर माघ मास की मौनी अमावस्या पर सुबह से ही दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र से श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचे थे। परन्तु पानी नहीं होने से उन्हे निराशा हाथ लगी। माघ मास की मौनी अमावस्या पर संगम पर स्नान करने का अपना महत्व है, इसके लिए प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ में श्रद्धालु पहुच रहे है परन्तु वहा नहीं जा पा रहे श्रद्धालुओं के लिए जलालाबाद क्षेत्र का गन्देवडा गंगा यमुना संगम अपनी आस्था के लिए बेहद उत्तम स्थान कुछ वर्षो में विकसित हुआ है परन्तु यहा पर पुल निर्माण कार्य चलने के चलते गंग व यमुना नहर से पानी नहीं छोड़ा जा रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.