प्रयागराज, मई 2 -- प्रयागराज। संगम घाट के यमुना पट्टी पर स्नान करते समय दो युवक डूब गए। बैरहना कीडगंज के दोनों युवक गुरुवार की रात स्नान करने गए थे। जहां गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गए। दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह 17 वर्षीय अजय कुमार का उतराया शव मिलने के बाद घटना की जानकारी हुई। पुलिस गोताखोरों की मदद से दूसरे युवक 18 वर्षीय रौशन की तलाश में जुटी है। कीडगंज थाना क्षेत्र के बैरहना निवासी अजय व रौशन दोनों गहरे दोस्त थे। दोनों बुधवार की रात संगम स्नान करने गए थे। इसी बीच गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। दोनों के घर नहीं पहुंचने पर परिजन तलाश में जुटे रहे। दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह अजय का उतराया शव मिला। दोनों युवकों के परिजन रोते-बिलखते पहुंच गए। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि अजय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.