वाराणसी, दिसम्बर 11 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। काशी तमिल संगमम-4.0 के अंतर्गत काशी आए तमिल प्रतिनिधि बुधवार की शाम संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचे। उनके साथ बीएचयू के डॉ. जगदीशन और डॉ. भूपीनंदन भी थे। प्रतिनिधिमंडल का स्वागत कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा के साथ वरिष्ठ आचार्यों ने किया। कुलपति ने कहा कि प्रधानमंत्री की इस परिकल्पना से उत्तर और दक्षिण के बीच भेद का शमन हो रहा है। साथ ही भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं भारतीयता का भाव जन-जन में पुष्पित-पल्लवित हो रहा है। डॉ. गोविंदराजन के नेतृत्व में तमिल शिक्षकों के 50 सदस्यीय दल ने मुख्य भवन, वेधशाला, सरस्वती भवन पुस्तकालय और विस्तार भवन पुस्तकालय देखा। 235 वर्ष पुराने गॉथिक शैली में बने मुख्य भवन की कारीगरी को सदस्य देर तक निहारते रहे। कुलपति ने अतिथियों को दुपट्टा, रुद्राक्ष की ...