प्रयागराज, मई 11 -- मुंबई से व्यापार करने वाले व्यापारियों के लिए अच्छी खबर है। अब मुंबई आना जाना और आसान हो जाएगा। मुंबई के लिए प्रयागराज से एक और सीधी विमान सेवा शुरू होने जा रही है। निजी विमानन कंपनी अकासा एयर की ओर से यह सेवा 14 मई से शुरू की जा रही है। इस नई फ्लाइट के जुड़ने के साथ ही प्रयागराज से मुंबई के लिए अब कुल तीन सीधी उड़ानें उपलब्ध होंगी, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी। अकासा एयर ने इस सेवा का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। यह फ्लाइट प्रतिदिन मुंबई से दोपहर 12.50 बजे उड़कर दोपहर 3:10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। जबकि दोपहर 3:45 बजे प्रयागराज से उड़ान भरकर शाम 6:05 बजे मुंबई पहुंचेगी। फिलहाल यह सेवा 31 मई 2025 तक तय शेड्यूल में संचालित होगी, इसके बाद का कार्यक्रम मई के अंत में जारी किया जाएगा। 2025 के महाकुम्भ मेले के दौरान प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.