प्रयागराज, जनवरी 29 -- प्रयागराज, संवाददाता। संगमनगरी देश ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बनकर उभरी है। बीते कुछ वर्षों में यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। धार्मिक आयोजनों, माघ मेले और बेहतर होती व्यवस्थाओं ने संगमनगरी की वैश्विक पहचान को और मजबूत किया है। पर्यटन विभाग के अनुसार वर्ष 2023 में संगमनगरी में 5.05 करोड़ देशी पर्यटक पहुंचे, जबकि विदेश से लगभग 4300 पर्यटकों ने संगम और अन्य धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। वहीं वर्ष 2024 के दौरान देशभर से 5.11 करोड़ श्रद्धालु और पर्यटक प्रयागराज आए, जबकि विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़कर 7400 तक पहुंच गई। वर्ष 2026 में माघ मेले के दौरान संगमनगरी में आस्था का अभूतपूर्व सैलाब देखने को मिला। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 18 जनवरी...