प्रयागराज, जनवरी 6 -- प्रयागराज। शहर की सेहतमंद हवा फिर अस्वस्थ हो गई है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 100 से अधिक हो गया है। 24 घंटे के अंदर ही शहर की हवा में एक्यूआई अचानक बढ़ गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मॉनीटर मंगलवार शाम एक्यूईआई 160 तक पहुंच गया। सोमवार को शहर का एक्यूआआई 150 से कम था। शहर का एक्यूआई तीन व चार जनवरी को 100 से कम दर्ज किया गया था। रविवार को तो एक्यूआई 66 तक नीचे आ गया था। सीपीसीबी के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले 24 घंटे में शहर का एक्यूआई लगभग दोगुना बढ़ा है। माघ मेला के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा को 23 दिन बाद शहर का एक्यूआई 100 से कम हुआ था। प्रथम स्नान पर्व से पहले शहर और मेला क्षेत्र में पानी के छिड़काव और सड़कों किनारे जमीन धूल के साफ होने से शहर की हवा शुद्ध हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.