बोकारो, मार्च 20 -- खेतको, प्रतिनिधि पेटरवार प्रखंड के चांदो के गुरुवार से श्री श्री 1008 श्रीरामचरितमानस नवाह्न पारायण पाठ महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। अयोध्या से पधारे आचार्य पंडित अखिलेश मिश्रा व उपाचार्य पंडित अभिषेक मिश्रा तथा स्नाथीय पुरोहित सुरेंद्र तिवारी व महेंद्र तिवारी सहित अयोध्या से व्यास राम बिनोद शरण के द्वारा धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन शुरू किया गया। शुरूआत आरती से की गई और फिर मानस पाठ शुरू किया गया। इससे पहले बीते संध्या बेला में मध्य प्रदेश के भोपाल से आई रत्नमणि द्विवेदी ने प्रवचन में कहा कि संगत का असर किसी भी व्यक्ति के जीवन पर बहुत गहरा पड़ता है। संगत ही जीवन को संवारता और बिगाड़ता है। संगत के आधार पर किसी व्यक्ति के विचार, रुझान और आचरण में बदलाव आ सकता है। संगति के आधार पर ही इंसान को जाना जाता है। आप जिस वातावरण में और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.