हरिद्वार, नवम्बर 26 -- हरिद्वार, संवाददाता। भेल के गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में गुरु तेग बहादुर का 350वां सालाना शहीदी दिवस श्रद्धा से मनाया गया। मंगलवार देर शाम गुरुद्वारे में विशेष दीवान सजाया गया। जहां संगत ने श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के आगे माथा टेका। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सुदीप सिंह सलूजा ने बताया कि शहादत दिवस पर सचखंड हजूर साहिब रागी जत्था के भाई गुरवंत सिंह ने शबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया। उन्होंने गुरु तेग बहादुर की जीवनी को कीर्तन के माध्यम से प्रस्तुत किया और बताया कि गुरु तेग बहादुर ने धर्म की रक्षा के लिए अपना सिर नहीं झुकाया बल्कि शीश कटवा लिया। उनकी शहादत पूरे विश्व के लिए मिसाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.