देहरादून, मार्च 21 -- दरबार श्री गुरु राम राय महाराज के तत्वावधान में श्री झण्डा महोत्सव-2025 के तहत श्रीमहंत देवेन्द दास महाराज संग संगतों ने ऐतिहासिक नगर परिक्रमा की। मार्ग में जगह जगह संगतों पर फूल बरसाए गए। नगर का कोना कोना गुरु महाराज की जय जयकार से गुंजायमान रहा। श्री झंडा जी के आरोहण के तीसरे दिन दून में गत 349 साल से निरंतर नगर परिक्रमा की जाती रही है। शुक्रवार को भी इस परंपरा का अनुसरण किया गया। संगत में सैकड़ों की संख्या में संगत पूरे श्रद्धाभाव और उत्साह से शामिल हुई। नगर परिक्रमा सुबह साढ़े सात बजे श्री दरबार साहिब परिसर से आरंभ हुई। जो सहारनपुर चौक, कांवली रोड, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बिंदाल पहुंची। यहां संगत को चने, मुरमुरे व गुड़ का प्रसाद वितरित किया गया। यहां से संगत तिलक रोड, टैगोर-विला, घण्टाघर, पल्टन बाजार, लक्खी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.