चंदौली, सितम्बर 2 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर क्षेत्र के निदिलपुर गांव में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं के उनके अधिकार और कर्तव्य से अवगत कराया गया। मुख्य अतिथि समाज सेविका डॉ सरिता मौर्य ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकार, योजनाओं के प्रति जागरूकता जरूरी है। तभी वह संगठित होकर समाज और परिवार को मजबूत बना सकती है। महिला जागरूकता कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में हम महिलाओं को संगठित होना होगा। जब हम संगठित होंगे तो हमारा आत्म सम्मान बरकरार रहेगा जिससे हम और बेहतर कार्य कर पाएंगी। परिवार में छोटी-छोटी बातों पर जो विवाद हो जाता है। उससे हमें बचना चाहिए। ऐसे विचार नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं। जिससे घर-परिवार, बच्चे सब का भविष्य अंधकार में हो जाता है। सरकार की ओर से कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.