फतेहपुर, जनवरी 10 -- खागा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर में शताब्दी समारोह मनाया गया। नगर स्थित एक मैरिज हाल में स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने शताब्दी समारोह में संगठन की यात्रा का वर्णन किया और कहा कि संगठित समाज ही हमारे सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करेगा। कार्यक्रम के दौरान नगर स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। वक्ताओं ने अपने विचार रखकर समाज को संगठित रहने, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र और समाज के उत्थान हेतु एकजुट होकर कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी रमेश, महेंद्र सिंह, विभाग सह संघचालक कृष...