फतेहपुर, फरवरी 8 -- फतेहपुर। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति की बैठक मुसाफा कस्बे में आयोजित की गई। जिसमें समाज के लोगों को एक सूत्र में पिरोने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठित होने पर ही समाज का विकास संभव हो सकेगा। इसलिए सभी को संगठित होकर आवाज बुलंद करनी होगी। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज को एक सूत्र में पिरोने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता ने कहा कि कस्बे में दोसर वैश्य समाज के परिवार बढ़ी संख्या में निवास करते हैं लेकिन संगठित न होने के कारण समाज के लोग न तो सामाजिक स्तर पर अन्य के बराबरी पर खड़े हो पा रहे हैं न ही राजनैतिक स्तर पर, जिसके चलते सभी को संगठित होकर अपनी शक्ति दिखाते हुए संगठन को वट वृक्ष की भांति बनाना होगा। कहा कि कस्...