बलरामपुर, जनवरी 13 -- सादुल्लाह नगर, संवाददाता। सादुल्लानगर क्षेत्र के माधव घाट (मद्दों घाट) स्थित राम शब्द इंटर कॉलेज परिसर में मण्डल देवरिया धाम के तत्वावधान में विक्रम संवत 2082 के पावन अवसर पर भव्य हिन्दू सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह सम्मेलन मंगलवार को अपराह्न 1 बजे से प्रारंभ हुआ। सम्मेलन के मुख्य वक्ता प्रचार प्रमुख सुभाष ने हिन्दू समाज की एकता, सनातन संस्कृति, राष्ट्रधर्म तथा सामाजिक समरसता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समाज को संगठित रहकर सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवकुमार सक्सेना ने की, जबकि संचालन राजकुमार गुप्ता द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में राजकुमार गुप्ता, विजय गुप्ता, भारत नरेश सिंह, शैलेश तिवारी, संतोष कुमार सिंह, पिंकू सिंह, विष्णु प्रताप गुप्ता, दीपचं...