प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 4 -- परियावां, हिन्दुस्तान संवाद। चोरी की अलग-अलग घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार किया। चोरी के माल के साथ ही घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद किया है। गिरोह के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने भेज दिया। नवाबगंज इलाके में हो रही चोरियों से इलाके के लोग परेशान थे। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर नवाबगंज के दरोगा मिथलेश राजपूत व पुलिस टीम के साथ जिला मुख्यालय की स्पेशल पुलिस टीम ने अस्थान गांव के दाहिने नहर पटरी से पांच आरोपियों तथा कुसुवापुर जनवामऊ रोड के पुराने खंडहर से दो आरोपियों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए राजमणि सरोज उर्फ डब्लू, आकाश सरोज उर्फ बाबा, कृष्णा पटेल उर्फ ननकू निवासी कालूराम का पुरवा बिसहिया हथिगवां, बृजेश कुमार उर्फ पि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.