लातेहार, फरवरी 21 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड के चेताग पंचायत के जोगियाडीह गांव स्थित बिरसा मुंडा मैदान में शनिवार को आयोजित विराट हिंदू महासम्मेलन में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने अपने संबोधन में सामाजिक एकता, संगठन और सांस्कृतिक चेतना को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि जब समाज संगठित होता है ,तो वह हर प्रकार की सामाजिक और राष्ट्रीय चुनौतियों का समाधान स्वयं खोज लेता है। उन्होंने युवाओं से नशा एवं मादक पदार्थों से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की तथा मातृशक्ति के सम्मान और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर बल दिया। झारखंड में गोवंश तस्करी को गंभीर विषय बताते हुए उन्होंने इस पर प्रभावी रोक लगाने की आवश्यकता जताई। अंत में उन्होंने कहा कि समरस और संगठित समाज ही सशक्त राष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.