दुमका, नवम्बर 10 -- दुमका। प्रतिनिधि कांग्रेस भवन में रविवार को जिला अध्यक्ष स्टीफन मरांडी की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से 14 नवंबर को संगठन सृजन के तहत रांची में प्रशिक्षण कार्यक्रम है। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं जिला पर्यवेक्षक को आमंत्रित किया गया है। संगठन सृजन प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए दुमका कांग्रेस भवन में जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें 13 नवम्बर को 8 बजे रात में बस से सभी कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना होंगे और 14 की प्रशिक्षण में भाग लेंगे। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी, पुलिस मुर्मू, अलीमाम टिंकू, सुनील किस्कु, सतनारायण यादव, स्टीफन बेसरा, दशरथ मंडल, मोहम्मद शाहिद एवं दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.