गिरडीह, जुलाई 17 -- गिरिडीह। संगठन सृजन 2025 को लेकर कांग्रेस का प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 जुलाई को धनबाद में होगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि धनबाद , गिरिडीह और बोकारो जिला का संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम धनबाद में 22 जुलाई को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड पर्यवेक्षक, मंडल अध्यक्ष, जिले के पर्यवेक्षक और जिले के प्रशिक्षण प्रभारी भाग लेंगे। बताया कि सभी प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि 22 जुलाई को अपने प्रखंड के मंडल अध्यक्षों के साथ कार्यक्रम स्थल धनबाद में समय पर पहुंच जाएं। बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के सह प्रभारी बेला प्रसाद एवं प्रदेश के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश उपस्थित रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.