हरिद्वार, सितम्बर 8 -- कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत महानगर अध्यक्ष चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों ने प्रत्येक ब्लॉक में बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से वार्ता कर उनके पसंदीदा प्रत्याशी की जानकारी ली। केंद्रीय पर्यवेक्षक जगदीश ठाकोर ने कहा कि छह नाम सामने आए हैं और एक ही अध्यक्ष बनेगा। जो पांच रह जाएं उन्हें मायूस होने की आवश्यकता नहीं है। संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षक किसी की बुराई सुनने नहीं आए हैं। जिस प्रत्याशी को पसंद करते हो उसकी अच्छाई सामने लाओ। पार्टी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जो भी जिलाध्यक्ष महानगर अध्यक्ष बनेगा, उस पर विधायक या सांसद का चुनाव लड़ने की कोई पाबंदी नहीं है। कई जगह पर ऐसा हुआ जिसके कारण अच्छे अध्यक्ष नहीं मिले जिससे संगठन को नुकसान हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.