दरभंगा, फरवरी 23 -- बहेड़ी। नगर पंचायत बहेड़ी में प्रखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शंभूनाथ झा की अध्यक्षता में संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पर्यवेक्षक राजस्थान प्रदेश बाल संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष संगीता बेनीबाल ने कहा कि बदलती वैश्वीकरण व राष्ट्रीय परिस्थिति को देखते हुए राष्ट्र के लिए कांग्रेस पार्टी व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एकमात्र विकल्प हैं। इसलिए कार्यकर्ता आपसी मतभेद को भुलाकर संगठन के विस्तार, सुदृढ़ीकरण, संगठित करने में कार्यकत्र्ता जी जान से लग जाएं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी व अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की गिरती प्रतिष्ठा से देश के लोग शर्मसार हैं। जनमानस की भावना के विपरीत एनडीए की सरकार कार्य कर रही है। कार्यपालिका व व्यवस्थापि...