दुमका, सितम्बर 16 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। स्थानीय बासुकीनाथ में सोमवार को संगठन सृजन अभियान के तहत नगर कांग्रेस के अध्यक्ष रोहित रंजन की अध्यक्षता मे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमणीकांत झा एवं कुंदन पत्रलेख के द्वारा नियुक्ति पत्र देकर सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष सुबोध मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष श्रीधन पंडित, नगर महासचिव बोबे हेंब्रम, अनिल राउत, दिगेन्द्र दास, बिनोद शर्मा, दिलीप पंडा, जयराम मिस्त्री, अमरलता सिंह, महादेव मुर्मू, रूसीलाल मुर्मू, नंदकिशोर गण आदि उपस्थित थे। फोटो15दुमका-210, कैप्सन-नियुक्ति पत्र देते कांग्रेस के रमणीकांत झा, रोहित रंजन व कुंदन पत्रलेख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...