जहानाबाद, फरवरी 19 -- करपी, निज संवाददाता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत बंसी प्रखंड मुख्यालय पर बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता बंशी प्रखंड अध्यक्ष मो कैफ ने की। इस कार्यक्रम में आईसीसी पर्यवेक्षक नीतू वर्मा , पीसीसी पर्यवेक्षक शशि शेखर प्रसाद एवं सुधीर शर्मा ने संगठन मजबूत करने पर बल दिया। नीतू वर्मा ने कहा कि संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को उचित जिम्मेदारी मिलेगी और जिला अध्यक्ष बनने के लिए इच्छुक कार्यकर्ता आवेदन कर सकते हैं। नीतू वर्मा आईसीसी के सदस्य होने के साथ बिहार के पर्यवेक्षक बनकर अरवल जिले के सभी प्रखंडों में चार दिवसीय दौरे पर आई हैं। संगठन के चुनाव और संगठन की मजबूती पर अरवल जिले के सभी प्रखंडों में जाकर सही प्रखंड कमेटी से मिलकर सुझाव ले रही है और पार्टी का विस्तार और सृजन करन...