गोरखपुर, सितम्बर 12 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सत्यनारायण पटेल रविवार को गोरखपुर दौरे पर रहेंगे। वह पूर्वी उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक करके आगे की रणनीति तय करेंगे। महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद ने बताया कि पटेल शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे गोरखपुर आएंगे। इसके बाद वह गोरखपुर-देवरिया रोड स्थित फर्नीचर मार्केट में पूर्व सांसद कमल किशोर कमाण्डो के कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक पूर्वांचल के 12 जिलों सिद्धार्थनगर, महराजगंज, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, बलिया, संतकबीर नगर, अयोध्या और अम्बेडकरनगर के जिला एवं शहर अध्यक्षों, कोऑर्डिनेटर्स और जोनल पदाधिकारियों के साथ होगी। सत्यनारायण पटेल ने सभी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.