रांची, जून 14 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी का अनगड़ा डाकबंगला में शनिवार को संगठन सृजन अभियान और संविधान बचाओ अभियान को लेकर प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के रांची जिलाध्यक्ष डॉ राकेश किरण और विशिष्ट अतिथि प्रखंड पर्यवेक्षक मनोज लकड़ा थे। इस दौरान नव मनोनीत प्रखंड कमेटी के सदस्यों के बीच प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। वहीं सभी नव मनोनीत सदस्यों को पार्टी संविधान के प्रति शपथ दिलाई गई। मौके पर प्रमुख दीपा उरांव, जिला उपाध्यक्ष शिवदास गोस्वामी, विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा, राजेन्द्र मुंडा और निर्मल करमाली आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.