मधुबनी, फरवरी 22 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार नवनिर्माण यात्रा के दौरान रविवार को मधुबनी पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी अब नए सिरे से अपने ढांचे को तैयार कर रही है। खासकर उन लोगों को फिर से जोड़ा जा रहा है जो शुरू से जन सुराज की सोच के साथ रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को केवल जिला या प्रखंड स्तर तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि पंचायत स्तर तक सक्रिय बनाया जाएगा। उनका कहना था कि अगर पार्टी को आगे बढ़ना है तो जमीनी स्तर पर मजबूत टीम बनानी होगी। चुनाव को लेकर उन्होंने साफ कहा कि ईमानदारी से राजनीति करना आसान नहीं है। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी ने न तो किसी दल से गठबंधन किया और न ही जाति या धर्म के नाम पर वोट मांगने की कोशिश की। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.