गया, अगस्त 7 -- बिहार प्रदेश जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार का गुरुवार को परैया में स्वागत किया गया। वे गुरारू जाते समय परैया पहुंचे, जहां युवा प्रखंड अध्यक्ष गीतेश दांगी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर गीतेश दांगी ने उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में नवनीत कुमार उर्फ सोनू दांगी, श्रीकांत कुमार, रजनी कुमार, राहुल कुमार, सुधीर कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी और पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और संगठन विस्तार व किसानों के हक की लड़ाई को और धारदार बनाने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.