बलिया, जनवरी 9 -- नगरा। विश्व हिन्दू परिषद की जिला टोली की बैठक शुक्रवार को नगर के एक प्रतिष्ठान पर हुई। मुख्य अतिथि प्रांत संगठन मंत्री दीपेश ने संगठन विस्तार के साथ ही धर्म रक्षा निधि पर चर्चा करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, धर्मांतरण रोकना और सनातन संस्कृति की रक्षा करना है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर और सार्वजनिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज से जुड़ रहे हैं। इस मौके पर प्रांत मंत्री नागेंद्र, विभाग संगठन मंत्री दिव्यांशु, जिलाध्यक्ष राजीव सिंह चंदेल, विभाग संयोजक दीपक गुप्त, जिला मंत्री अरविंद मिश्र आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...