सोनभद्र, मई 2 -- सोनभद्र, संवाददाता। संगठन का विस्तार और जनसरोकार पहली प्राथमिकता रहेगी। सोनभद्र के युवाओं, किसानों और कामगारों की आवाज दिल्ली में भी बुलंद होगी और जनसरोकार का काम धरातल पर किया जायेगा। राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने शुक्रवार को सिंचाई डाक बंगला में वार्ता के दौरान कहीं। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के विजन की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत सरकार का बड़ा अभियान है। इसके अलावा सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं पर काम तेज गति से चल रहा है। इसके पूर्व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री तिपाठी ने सिंचाई डाक बंगला में स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.