बुलंदशहर, जनवरी 11 -- राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य की प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार को दोस्तपुर में आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश भर से पार्टी के जिला अध्यक्षों व महामंत्रियों ने सहभागिता की। अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह सिसोदिया उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी अपनी नीति व सिद्धांतों के अनुरूप गांव, कस्बों और शहरी क्षेत्रों में बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करेगी। पार्टी का उद्देश्य गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी और बेरोजगार युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह सिसोदिया ने घोषणा की कि पार्टी आगामी पंचायत चुनावों में अपने प्रत्याशी उतारेगी और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करेगी। इस मौके पर राष्ट्र...