नई दिल्ली, जनवरी 20 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पार्टी के सबसे युवा अध्यक्ष की ताजपोशी के साथ पूरे संगठन को साफ कर दिया है कि नितिन नवीन ही संगठन में उनके (मोदी) समेत सबके बॉस हैं। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में अध्यक्ष को हर बार 'माननीय' के संबोधन से नवीन से उम्र में बड़े तमाम नेताओं को संगठन की सीख भी दी। मोदी ने साफ किया कि भाजपा ऐसी परंपरा है, जो पद से नहीं, प्रक्रिया से चलती है। यहां पद संभालना एक व्यवस्था है और काम करना जीवनभर की जिम्मेदारी। उन्होंने कहा भाजपा में अध्यक्ष बदलते हैं, लेकिन आदर्श नहीं बदलते। नेतृत्व बदलता है, लेकिन दिशा नहीं बदलती। भाजपा मुख्यालय में नए अध्यक्ष के निर्वाचन समारोह में प्रधानमंत्री ने नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें बधाई दी और कहा कि पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.