लखनऊ, दिसम्बर 21 -- आगामी 13 जनवरी को निषाद पार्टी के कार्यक्रम के पहले रविवार को मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद के सरकारी आवास पर कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन मजबूत होगा तो संकल्प ऐतिहासिक होगा। डॉ. निषाद ने कहा कि 13 जनवरी केवल एक तारीख नहीं बल्कि निषाद समाज के अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान के संघर्ष का प्रतीक है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक एकजुटता, अनुशासन और सक्रिय जनसंपर्क करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि मछुआ समाज के सम्मान के लिए सभी को एकजुट होना होगा। विधानसभा व त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में निषाद पार्टी पूरी मजबूती, आत्मविश्वास और संगठित रणनीति से चुनाव लड़ेगी और हर स्तर पर जनता की आवाज बनेगी। हमें अब बिना थके और बिना रुके अपने ...