समस्तीपुर, मार्च 9 -- विभूतिपुर। बिहार राज्य जल श्रमिक संघ अंचल कमेटी की एक बैठक शनिवार को खोकसाहा स्थित एक निजी परिसर में हुई। अध्यक्षता अजय सहनी ने की। प्रदेश महासचिव रामबालक सहनी ने कहा विभूतिपुर प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के सचिव द्वारा विभागीय निर्देशों को पालन नहीं करने पर बिहार राज्य जल श्रमिक संघ सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि संगठन को मजबूत कर उसके खिलाफ आंदोलन करने पर जोड़ दिया जाएगा। इस दौरान प्रखंड के विभिन्न पंचायत में जल श्रमिक संघ का सदस्यता का लक्ष्य दो हजार निर्धारित की गई है, इसे जल्द पूरा करना है। मौके पर अंचल मंत्री छोटन कुमार सहनी, उजियारपुर प्रखंड अध्यक्ष मंटू सहनी, मिस्टर सहनी, संजीत सहनी, सुधीर सहनी, संतोष सहनी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.