गौरीगंज, दिसम्बर 10 -- गौरीगंज। बहुजन समाज पार्टी की सांगठनिक बैठक बुधवार को मनीपुर में मंडल प्रभारी बद्री प्रसाद प्रजापति के आवास पर हुई। बैठक में जिला और विधानसभा कमेटियों के सभी प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी अखिलेश अम्बेडकर और रमेश गौतम ने एसआईआर और संगठन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान विधानसभा, सेक्टर और बूथ कमेटियों के कार्यकर्ताओं के साथ बीएलए-2 को गांव-गांव बैठक कर संगठन की लीडरशिप बढ़ाने और सर्वसमाज के बीच पार्टी संगठन मजबूत करने के संदेश दिए। अखिलेश अम्बेडकर ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ही देश की एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी है जिसने भाईचारा बनाओ फार्मूले पर कार्यकर्ताओं के बलबूते देश के सभी राज्यों में मजबूत संगठन खड़ा किया है। जिलाध्यक्ष सुरेश कमल, मंडल प्रभारी शिवराम, नन्हें सिंह चौह...