खगडि़या, जनवरी 12 -- खगड़िया, नगर संवाददाता अखिल भारतीय रविदसिया धर्म संगठन की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक अलौली प्रखंड अध्यक्ष ब्रहमदेव राम के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष इंद्रदेव दास ने की। बैठक में बीते 25 दिसंबर को लिए गए निर्णय के आलोक में संगठन को मजबूती को लेकर बिन्दुवार चर्चा की गई। वहीं संत शिरोमणि रविदास जी महराज की जयंती पर जिलास्तरीय कार्यक्रम तय किया गया। वहीं जिला कमेटी के गठन में संगठन के विचारधारा को प्राथमिकता रखने समेत अन्य बिन्दुओं पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान अध्यक्ष विनोद राम, महासचिव मनोहर दास, जिला प्रभारी अरविन्द कुमार दास, कोषाध्यक्ष कैलाश दास, चौथम के चंदेश्वरी राम, सुभाष दास, लड्डू राम, मनोहर दास, गरीब दास, कुणाल, महेश्वर राम, संजय राम आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...